सक्ती – जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नगर पंचायत अड़भार के नवनियुक्त एल्डरमेन के शपथ ग्रहण समारोह में क्षेत्र के सांसद की उपेक्षा की गई है। इस गंभीर लापरवाही को लेकर एक बार फिर राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज है।

बिलासपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध सागौन लकड़ी से भरा पिकअप जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार
आपको बता दे प्रदेशभर के सभी नगरी निकाय क्षेत्रों में एल्डरमेेन की नियुक्ति की गई है जिसमें नगर पंचायत अड़भार में गजेंद्र राठौर, बसंत धीरज और नितिन शुक्ला को एल्डरमेन बनाया गया है।
नवनियुक्त सभी एल्डरमेन का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम नगर पंचायत अड़भार के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी द्वारा आज 22 जुलाई 2026 को संपन्न कराया गया जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के शीर्ष पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेकिन अधिकारी द्वारा इस कार्यक्रम में जांजगीर – चांपा के सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े को ही दरकिनार कर दिया और बैनर में कहीं पर भी सांसद की फोटो नहीं लगाई गई जबकि लगाए गये बैनर में विनीत – नगर पंचायत अड़भार लिखा हुआ है। इस बात को लेकर कार्यकर्ताओं में बड़ी नाराजगी है।
रायपुर में BJP का शक्ति प्रदर्शन, राजीव भवन घेराव के लिए मंत्री-विधायक भी उतरे मैदान में
वही इस घोर लापरवाही को लेकर एक बार फिर राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज हो गई है और लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि किसके द्वारा इस तरह की लापरवाही की गई है? जल्द ही इस मामले में बड़ी कार्यवाही होने की संभावना है।


