कोरबा : जिले के पत्रकारिता जगत में नई खबर सामने आई है। जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी अमरीक सिंह रिंकू को पत्रकार संगठन छत्तीसगढ़ वेलफेयर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष अमित गौतम ने कोरबा जिलाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी है।

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन रायपुर के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम एवं प्रदेश महासचिव कृष्ण कन्हैया गोयल द्वारा नियुक्त करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया है।
सुरक्षित सफर की पहल: कोरबा में 105 बस चालकों और परिचालकों का हुआ स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण
अमरीक सिंह के नए जिला अध्यक्ष बनने के बाद जिले के पत्रकार एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश नेतृत्व द्वारा दी गई इस नई जिम्मेदारी से निश्चित ही संगठन को मजबूती प्राप्त होगी।

नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अमरीक सिंह रिंकू ने कहा कि यह मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी है जिसके लिए मैं प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव सहित सभी का आभारी हूं। हमारी प्राथमिकता रहेगी कि प्रदेश नेतृत्व एवं संगठन की रीति नीति के तहत कार्य करते हुए कोरबा जिले में संगठन का विस्तार किया जाएगा और जो भी पत्रकार साथी संगठन में जुड़कर कार्य करना चाहते हैं उसके लिए भी हम सदैव तैयार रहेंगे।


