Close Menu
    What's Hot

    यूनिफॉर्म सिविल कोड पर छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम, समिति गठन का आदेश जारी

    June 26, 2026

    सफर से पहले जरूर देखें लिस्ट! रायपुर-गेवरा लोकल सहित 10 ट्रेनें कैंसिल

    June 26, 2026

    कोरबा में साइबर ठग गिरफ्तार: लोन दिलाने के नाम पर लोगों को बनाता था शिकार, यूट्यूब से सीखा था ठगी का तरीका

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूनिफॉर्म सिविल कोड पर छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम, समिति गठन का आदेश जारी
    • सफर से पहले जरूर देखें लिस्ट! रायपुर-गेवरा लोकल सहित 10 ट्रेनें कैंसिल
    • कोरबा में साइबर ठग गिरफ्तार: लोन दिलाने के नाम पर लोगों को बनाता था शिकार, यूट्यूब से सीखा था ठगी का तरीका
    • कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एटीएम में चोरी की कोशिश, नकाबपोश बदमाशों ने मशीन तोड़ने का किया प्रयास
    • छत्तीसगढ़ में तपती गर्मी से राहत की उम्मीद, कल से बदल सकता है मौसम का मिजाज
    • श्रमिकों के बच्चों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ में मिलेगी मुफ्त शिक्षा, 3 जुलाई तक करें आवेदन
    • KORBA – रील के लिए पटरी पर लेटा युवक, ट्रेन आते ही थम गई सांसें, बाल-बाल बची जान
    • चोरों पर पुलिस का शिकंजा: ‘सजग कोरबा–सतर्क कोरबा’ अभियान में दो मामलों का खुलासा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एटीएम में चोरी की कोशिश, नकाबपोश बदमाशों ने मशीन तोड़ने का किया प्रयास
    CHHATTISGARH

    कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एटीएम में चोरी की कोशिश, नकाबपोश बदमाशों ने मशीन तोड़ने का किया प्रयास

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactJune 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    कोरबा : कोरबा शहर के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में स्थित एक एटीएम में चोरी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। शारदा विहार पेट्रोल पंप के पास स्थित इंडिकैश एटीएम को निशाना बनाते हुए दो नकाबपोश युवकों ने मशीन तोड़कर नकदी निकालने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा अलार्म सक्रिय होते ही दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना एटीएम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार आधी रात दो अज्ञात युवक इंडिकैश एटीएम के भीतर पहुंचे और मशीन के सामने वाले पैनल को तोड़कर कैश बॉक्स तक पहुंचने का प्रयास करने लगे। आरोपियों ने इसके लिए लोहे के औजारों का इस्तेमाल किया। काफी देर तक मशीन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन एटीएम का सुरक्षा सिस्टम सक्रिय होते ही तेज अलार्म बजने लगा। अलार्म की आवाज सुनकर दोनों बदमाश घबरा गए और बिना नकदी ले जाए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गुरुवार सुबह आसपास की दुकानें खुलने पर लोगों की नजर एटीएम के टूटे हुए पैनल पर पड़ी। स्थानीय दुकानदारों ने तत्काल इसकी सूचना एटीएम प्रबंधन और मानिकपुर चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

    छत्तीसगढ़ में तपती गर्मी से राहत की उम्मीद, कल से बदल सकता है मौसम का मिजाज

    जांच के दौरान पुलिस ने एटीएम के क्षतिग्रस्त हिस्सों के अलावा बदमाशों द्वारा इस्तेमाल किए गए कुछ औजार भी जब्त किए हैं। पुलिस ने घटनास्थल से तकनीकी और भौतिक साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपियों का उद्देश्य एटीएम में रखी नकदी को निकालना था, लेकिन सुरक्षा अलार्म के कारण उनका प्रयास विफल हो गया। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी नकाब पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में वे औजारों की मदद से एटीएम मशीन को तोड़ने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने एटीएम परिसर के अलावा पेट्रोल पंप, आसपास की दुकानों और मुख्य सड़क पर लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगालना शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    श्रमिकों के बच्चों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ में मिलेगी मुफ्त शिक्षा, 3 जुलाई तक करें आवेदन

    इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि मुड़ापार मुख्य मार्ग स्थित इस एटीएम के आसपास देर रात तक असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे क्षेत्र में चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों की आशंका बनी रहती है। लोगों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एटीएम प्रबंधन को अतिरिक्त सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी है। इसमें अधिक संख्या में निगरानी कैमरे लगाने, सुरक्षा गार्ड तैनात करने और सुरक्षा तंत्र को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल मानिकपुर चौकी पुलिस चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में तपती गर्मी से राहत की उम्मीद, कल से बदल सकता है मौसम का मिजाज
    Next Article कोरबा में साइबर ठग गिरफ्तार: लोन दिलाने के नाम पर लोगों को बनाता था शिकार, यूट्यूब से सीखा था ठगी का तरीका

    Related Posts

    यूनिफॉर्म सिविल कोड पर छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम, समिति गठन का आदेश जारी

    June 26, 2026

    सफर से पहले जरूर देखें लिस्ट! रायपुर-गेवरा लोकल सहित 10 ट्रेनें कैंसिल

    June 26, 2026

    कोरबा में साइबर ठग गिरफ्तार: लोन दिलाने के नाम पर लोगों को बनाता था शिकार, यूट्यूब से सीखा था ठगी का तरीका

    June 26, 2026
    Top Posts

    यूनिफॉर्म सिविल कोड पर छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम, समिति गठन का आदेश जारी

    June 26, 2026

    सफर से पहले जरूर देखें लिस्ट! रायपुर-गेवरा लोकल सहित 10 ट्रेनें कैंसिल

    June 26, 2026

    कोरबा में साइबर ठग गिरफ्तार: लोन दिलाने के नाम पर लोगों को बनाता था शिकार, यूट्यूब से सीखा था ठगी का तरीका

    June 26, 2026

    कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एटीएम में चोरी की कोशिश, नकाबपोश बदमाशों ने मशीन तोड़ने का किया प्रयास

    June 26, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    यूनिफॉर्म सिविल कोड पर छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम, समिति गठन का आदेश जारी

    By Industrial ImpactJune 26, 2026

    रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करने की दिशा में…

    सफर से पहले जरूर देखें लिस्ट! रायपुर-गेवरा लोकल सहित 10 ट्रेनें कैंसिल

    June 26, 2026

    कोरबा में साइबर ठग गिरफ्तार: लोन दिलाने के नाम पर लोगों को बनाता था शिकार, यूट्यूब से सीखा था ठगी का तरीका

    June 26, 2026

    कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एटीएम में चोरी की कोशिश, नकाबपोश बदमाशों ने मशीन तोड़ने का किया प्रयास

    June 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    यूनिफॉर्म सिविल कोड पर छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम, समिति गठन का आदेश जारी

    June 26, 2026

    सफर से पहले जरूर देखें लिस्ट! रायपुर-गेवरा लोकल सहित 10 ट्रेनें कैंसिल

    June 26, 2026

    कोरबा में साइबर ठग गिरफ्तार: लोन दिलाने के नाम पर लोगों को बनाता था शिकार, यूट्यूब से सीखा था ठगी का तरीका

    June 26, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.