कोरबा : बुधवार सुबह शहर की पुरानी बस्ती के कराते चौक पर सांड के हमले से हड़कंप मच गया। एक आवारा सांड ने राह चलते आधा दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया। हमले की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 55 वर्षीय छोटे लाल श्रीवास अपने काम से जा रहे थे, तभी सांड ने उनपर अचानक हमला किया। सांड ने बुजुर्ग को सींगों पर उठाकर जमीन पर पटक दिया। गंभीर चोटों के कारण छोटे लाल श्रीवास की हालत बेहद नाजुक है। उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी जिंदगी और मौत से जूझने की स्थिति बनी हुई है।
अंबिकापुर बाल सुधार गृह से 11 किशोर फरार, आंधी-तूफान की आड़ में हुए रफूचक्कर
वार्ड पार्षद तामेश अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से इस खूंखार सांड को तुरंत पकड़ने की मांग की है। पार्षद ने इसे गौ सेवा केंद्र या पशु आश्रय गृह भेजने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो और भी लोग इस सांड के हमले का शिकार हो सकते हैं।


