रायपुर : गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है. मौसम विभाग ने देश में मानसून के दस्तक देने की आधिकारिक घोषणा कर दी है. भारत के मुख्य महीनों के बारिश के मौसम की शुरुआत हो गई है. मानसून के लगातार आगे बढ़ने की स्थिति अनुकूल है. यह तेजी से कुछ दिनों में उत्तर भारत की ओर बढ़ेगा. छत्तीसगढ़ में आज मौसम का मिजाज बदलेगा.
रायपुर और राजनांदगांव में 42 डिग्री
प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई है. रायपुर और राजनांदगांव में सबसे ज्यादा 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. अगले 5 दिन गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं. इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है.
मौसम विज्ञानी एच. पी. चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून के लक्षद्वीप, केरल और तमिलनाडु के कुछ भाग, बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों में अगले 24 घंटे में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है. एक पश्चिम में विक्षोभ पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पूर्व उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है.
कोरबा : दो दिन से लापता डीजे संचालक के बेटे का शव टाइगर प्वाइंट की 200 फीट गहरी खाई में मिला
इन मौसम प्रणालियों के कारण छत्तीसगढ़ में आज एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बूंदबांदी की संभावना है. कुछ जगहों पर अंधड़ और बिजली गिरने की भी स्थिति बन सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव ही होने के आसार हैं.


