Close Menu
    What's Hot

    कोरबा: अटल प्रतिमा विवाद पर युवा कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन, CMO-ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

    August 7, 2026

    महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंची राशि

    August 7, 2026

    विधवा पड़ोसन के घर मिला पति तो भड़की पत्नी, धक्का देने के बाद पत्थर से टकराया सिर; मौत

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोरबा: अटल प्रतिमा विवाद पर युवा कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन, CMO-ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग
    • महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंची राशि
    • विधवा पड़ोसन के घर मिला पति तो भड़की पत्नी, धक्का देने के बाद पत्थर से टकराया सिर; मौत
    • छत्तीसगढ़ में LPG को लेकर बड़ा अपडेट, अब मिलेगा 10 किलो का सिलेंडर; जानें कीमत और बुकिंग का तरीका
    • छत्तीसगढ़ में सरकारी योजनाओं पर CM की सीधी नजर, हर महीने होगी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा
    • छत्तीसगढ़ की दो बेटियों का कमाल, भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ चयन
    • देर रात बीयर बार में घुसे दो भालू, किचन तक पहुंचे; लोगों में मची अफरा-तफरी
    • सांवले रंग और प्राइवेट नौकरी को लेकर ताने देने का मामला, हाईकोर्ट ने पति का तलाक खारिज किया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»कोरबा में डिजिटल जनगणना अभियान सफल, शत-प्रतिशत डेटा संग्रहण पूरा
    CHHATTISGARH

    कोरबा में डिजिटल जनगणना अभियान सफल, शत-प्रतिशत डेटा संग्रहण पूरा

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactJune 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    कोरबा : कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी कुणाल दुदावत के कुशल निर्देशन में कोरबा जिले के सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा जिले के समस्त चार्जों में जनगणना का कार्य पूरी सफलता के साथ पूर्ण कर लिया गया है। जिले के सभी 06 नगरीय निकायों, नगर पालिक निगम कोरबा के 07 जोनों, नगर पालिका परिषद दीपका, कटघोरा एवं बांकीमोंगरा तथा नगर पंचायत पाली एवं छुरीकला सहित सभी 12 तहसीलों (कोरबा, भैसमा, बरपाली, करतला, कटघोरा, दर्री, पोड़ी-उपरोड़ा, पसान, पाली, हरदीबाजार, दीपका एवं अजगरबहार) में प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एच.एल.बी.) की पहचान करते हुए शत-प्रतिशत डेटा संग्रहण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

    कोरबा में खनिज उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, 18 जगहों पर दबिश देकर 7 वाहन जब्त

    पहली डिजिटल जनगणना तकनीक का हुआ सफल प्रयोग

    यह भारत की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना है, जिसके अंतर्गत प्रगणकों द्वारा फील्ड में जाकर कुल 33 प्रमुख बिंदुओं (भवन की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं, निर्माण सामग्री का प्रकार, खाद्यान्न, टीवी, इंटरनेट, मोबाइल, कार की उपलब्धता आदि) से संबंधित जानकारी सीधे ‘‘एचएलओ ऐप’’ में दर्ज की गई। डिजिटल तकनीक के माध्यम से प्रगणकों द्वारा दर्ज किया गया डेटा रियल-टाइम में सुपरवाइजरों की आईडी में सिंक हुआ, जिसे पूरी सतर्कता के साथ सत्यापित कर मुख्य सर्वर पर भेज दिया गया है। डिजिटल माध्यम से कार्य होने के कारण अब डेटा प्रोसेसिंग तीव्र गति से होगी, जिससे विकास कार्यों के लिए आवश्यक आंकड़े सरकार को शीघ्र उपलब्ध हो सकेंगे। आंकड़े भारत सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से जारी किए जाएंगे।

    अधिकारियों की निगरानी में हुआ उत्कृष्ट कार्य

    आशुतोष पाण्डेय, प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं आयुक्त, नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा नगर पालिक निगम क्षेत्रांतर्गत 07 जोनों की सटीक निगरानी के कारण पूरे राज्य में नगर पालिक निगम कोरबा ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण, मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य सर्वप्रथम पूर्ण किया। इस प्रकार नगर पालिक निगम कोरबा जनगणना कार्य को समय-सीमा से पूर्व पूर्ण करने में प्रथम स्थान पर रहा। कलेक्टर के निर्देश पर जिला जनगणना अधिकारी द्वारा इस पूरी प्रक्रिया की निरंतर मॉनिटरिंग की गई। कार्य की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सभी 24 चार्ज अधिकारियों, प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों पर सतत निगरानी रखी गई। सभी तहसीलदारों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों द्वारा जिले में जनगणना के प्रथम चरण को सफलतापूर्वक पूर्ण कराया गया। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों के प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों से समन्वय स्थापित कर मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य संपन्न कराया। जिला कोरबा के लिए अधिकृत राज्य नोडल अधिकारी श्री बैद्यनाथ द्वारा विभिन्न चार्जों में फील्ड कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। जिले में स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी तकनीकी शंकाओं एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण भी किया गया।

    मानव संसाधन और जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट समन्वय

    जिले में फील्ड स्तर पर रिजर्व सहित कुल 2,215 प्रगणक एवं 376 सुपरवाइजर, अर्थात कुल 2,591 जनगणना कार्मिकों की सक्रिय सहभागिता एवं सतत परिश्रम से यह महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इन कार्मिकों ने प्रत्येक ग्राम, वार्ड एवं मोहल्ले में घर-घर जाकर डिजिटल माध्यम से जानकारी संकलित की, जिसके परिणामस्वरूप हाउस लिस्टिंग एवं आवास गणना (एच.एल.बी.) का कार्य निर्धारित समयावधि में शत-प्रतिशत पूर्ण किया जा सका। फील्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम ने भीषण गर्मी और भौगोलिक चुनौतियों का सामना करते हुए जिले के कोने-कोने तक पहुंचकर इस अभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया।

    छत्तीसगढ़ में मौसम हुआ मेहरबान! जून की शुरुआत बारिश और अंधड़ के साथ, भीषण गर्मी से राहत

    कलेक्टर ने दी बधाई एवं जताया आभार

    कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ने जिले में कुल 2,078 एच.एल.बी. में कार्यरत सभी 2,591 प्रगणकों, सुपरवाइजरों एवं 24 चार्ज अधिकारियों (तहसीलदार, जोन कमिश्नर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी) तथा पूरी प्रशासनिक टीम को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को समय-सीमा के भीतर और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ सफलतापूर्वक संपन्न करने पर हार्दिक बधाई दी है। कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा सभी माननीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा मीडिया एवं प्रेस प्रतिनिधियों को भी इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में योगदान के लिए बधाई प्रेषित की गई तथा उनका आभार व्यक्त किया गया। साथ ही उन्होंने जिले के उन 10,669 परिवारों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने सजगता एवं नागरिक कर्तव्यबोध का परिचय देते हुए ‘‘स्व-गणना’’ के माध्यम से पोर्टल पर स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कराई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleकोरबा में खनिज उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, 18 जगहों पर दबिश देकर 7 वाहन जब्त
    Next Article छत्तीसगढ़ में बड़ा अग्निकांड: मिवान स्टील प्लांट धूं-धूं कर जला, आसमान में छाया काला धुआं

    Related Posts

    कोरबा: अटल प्रतिमा विवाद पर युवा कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन, CMO-ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

    August 7, 2026

    महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंची राशि

    August 7, 2026

    विधवा पड़ोसन के घर मिला पति तो भड़की पत्नी, धक्का देने के बाद पत्थर से टकराया सिर; मौत

    August 7, 2026
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में LPG को लेकर बड़ा अपडेट, अब मिलेगा 10 किलो का सिलेंडर; जानें कीमत और बुकिंग का तरीका

    August 7, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    कोरबा: अटल प्रतिमा विवाद पर युवा कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन, CMO-ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

    By Industrial ImpactAugust 7, 2026

    कोरबा जिले के कटघोरा नगर पालिका परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की…

    महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंची राशि

    August 7, 2026

    विधवा पड़ोसन के घर मिला पति तो भड़की पत्नी, धक्का देने के बाद पत्थर से टकराया सिर; मौत

    August 7, 2026

    छत्तीसगढ़ में LPG को लेकर बड़ा अपडेट, अब मिलेगा 10 किलो का सिलेंडर; जानें कीमत और बुकिंग का तरीका

    August 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    कोरबा: अटल प्रतिमा विवाद पर युवा कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन, CMO-ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

    August 7, 2026

    महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंची राशि

    August 7, 2026

    विधवा पड़ोसन के घर मिला पति तो भड़की पत्नी, धक्का देने के बाद पत्थर से टकराया सिर; मौत

    August 7, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.