Close Menu
    What's Hot

    कोरबा: अटल प्रतिमा विवाद पर युवा कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन, CMO-ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

    August 7, 2026

    महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंची राशि

    August 7, 2026

    विधवा पड़ोसन के घर मिला पति तो भड़की पत्नी, धक्का देने के बाद पत्थर से टकराया सिर; मौत

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोरबा: अटल प्रतिमा विवाद पर युवा कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन, CMO-ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग
    • महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंची राशि
    • विधवा पड़ोसन के घर मिला पति तो भड़की पत्नी, धक्का देने के बाद पत्थर से टकराया सिर; मौत
    • छत्तीसगढ़ में LPG को लेकर बड़ा अपडेट, अब मिलेगा 10 किलो का सिलेंडर; जानें कीमत और बुकिंग का तरीका
    • छत्तीसगढ़ में सरकारी योजनाओं पर CM की सीधी नजर, हर महीने होगी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा
    • छत्तीसगढ़ की दो बेटियों का कमाल, भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ चयन
    • देर रात बीयर बार में घुसे दो भालू, किचन तक पहुंचे; लोगों में मची अफरा-तफरी
    • सांवले रंग और प्राइवेट नौकरी को लेकर ताने देने का मामला, हाईकोर्ट ने पति का तलाक खारिज किया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»IPL फाइनल पर सट्टा लगाते 6 सटोरिये गिरफ्तार, 31 लाख कैश बरामद, GT Vs RCB मैच पर लगा रहे थे दांव
    CHHATTISGARH

    IPL फाइनल पर सट्टा लगाते 6 सटोरिये गिरफ्तार, 31 लाख कैश बरामद, GT Vs RCB मैच पर लगा रहे थे दांव

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactJune 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आईपीएल फाइनल मुकाबले GT Vs RCB पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए थाना साइबर और चौकी खरसिया की संयुक्त टीम ने दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके कब्जे से क्रिकेट सट्टा संचालन में प्रयुक्त मोबाइल फोन, नोट गिनने की मशीन और सट्टे की रकम से जुड़े 31 लाख 99 हजार 700 रुपये नगद बरामद किए हैं। मामले में सिंडिकेट से जुड़े 3 अन्य व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है।

    कोरबा-रायपुर यात्रियों को बड़ी राहत, अब प्रतिदिन चलेगी हसदेव एक्सप्रेस ट्रेन

    पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि खरसिया के गंज बाजार क्षेत्र में कुछ व्यक्ति आईपीएल फाइनल मैच की हार-जीत पर बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में साइबर थाना एवं चौकी खरसिया के अधिकारियों-कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें गठित कर एक साथ दबिश दी गई।

    रेड कार्रवाई के दौरान गंज बाजार क्षेत्र में पुलिस ने गगन अग्रवाल और शुभम अग्रवाल को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने क्रिकेट सट्टा संचालित करना स्वीकार किया तथा कई लोकल व्यकितयों द्वारा नकदी सट्टा रकम लगाने की बात बताये । आरोपियों ने अपने मेमोरेंडम कथन में रिकेश राय, अर्जुन राठौर और साहिल अग्रवाल के साथ मिलकर सट्टा सिंडिकेट संचालित करने की जानकारी दी। आरोपियों ने बताया कि साहिल अग्रवाल सट्टे की रकम को अपने व्यवसाय में खपाकर कमीशन के रूप में लाभ अर्जित करता था। आरोपियों के कब्जे से एक वनप्लस नॉर्ड एवं एक सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल जब्त किया गया, जिनमें ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे से संबंधित आईडी एवं तकनीकी साक्ष्य प्राप्त हुए।

    आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम एसबीआई बैंक के पीछे स्थित गोपाल राइस मिल कॉलोनी में साहिल अग्रवाल के निवास पहुंची। पुलिस वाहन को देखकर साहिल अग्रवाल दो बैग और नोट गिनने की मशीन छोड़कर मौके से फरार हो गया। उसके पिता मुकेश अग्रवाल एवं स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में दोनों बैगों की तलाशी ली गई, जिसमें 500, 200, 100 और 50 रुपये के नोटों सहित *कुल 31 लाख 99 हजार 700 रुपये नगद बरामद* हुए। इतनी बड़ी राशि के संबंध में कोई वैध जानकारी प्रस्तुत नहीं की जा सकी। गिरफ्तार आरोपियों के मेमोरेंडम से जांच में यह तथ्य सामने आया कि उक्त रकम क्रिकेट सट्टे के संचालन से संबंधित है, जिस पर पुलिस ने राशि को विधिवत जब्त कर लिया।

    कोरबा में बड़ा हादसा टला: कागजों से भरी मिनी ट्रक सोनपुरी पुल के पास पलटी, चालक सुरक्षित

    प्रारंभिक जांच में आरोपियों द्वारा संगठित गिरोह बनाकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन किया जाना पाए जाने पर सभी आरोपी- गगन अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, रिकेश राय, अर्जुन राठौर और साहिल अग्रवाल के विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम की *धारा 7 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(2) एवं 3(5)* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। फरार आरोपी साहिल अग्रवाल, रिकेश राय एवं अर्जुन राठौर की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी गगन अग्रवाल का पूर्व अपराधिक इतिहास रहा है। इसी साल मार्च महीने में थाना चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टे की कार्यवाही में गगन पर की गई थी।

    गिरफ्तार आरोपी

    1 गगन अग्रवाल पिता स्वर्गीय अनूप कुमार अग्रवाल उम्र 28 वर्ष पता गंज बाजार खरसिया

    2 शुभम अग्रवाल उर्फ कालू पिता राजकुमार अग्रवाल उम्र 30 वर्ष पता गंज बाजार खरसिया

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleकोरबा-रायपुर यात्रियों को बड़ी राहत, अब प्रतिदिन चलेगी हसदेव एक्सप्रेस ट्रेन
    Next Article CG – नदी में नहाते वक्त हादसा! 50 हाथियों के दल के बीच बेबी एलिफेंट की डूबकर मौत

    Related Posts

    कोरबा: अटल प्रतिमा विवाद पर युवा कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन, CMO-ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

    August 7, 2026

    महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंची राशि

    August 7, 2026

    विधवा पड़ोसन के घर मिला पति तो भड़की पत्नी, धक्का देने के बाद पत्थर से टकराया सिर; मौत

    August 7, 2026
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में LPG को लेकर बड़ा अपडेट, अब मिलेगा 10 किलो का सिलेंडर; जानें कीमत और बुकिंग का तरीका

    August 7, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    कोरबा: अटल प्रतिमा विवाद पर युवा कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन, CMO-ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

    By Industrial ImpactAugust 7, 2026

    कोरबा जिले के कटघोरा नगर पालिका परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की…

    महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंची राशि

    August 7, 2026

    विधवा पड़ोसन के घर मिला पति तो भड़की पत्नी, धक्का देने के बाद पत्थर से टकराया सिर; मौत

    August 7, 2026

    छत्तीसगढ़ में LPG को लेकर बड़ा अपडेट, अब मिलेगा 10 किलो का सिलेंडर; जानें कीमत और बुकिंग का तरीका

    August 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    कोरबा: अटल प्रतिमा विवाद पर युवा कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन, CMO-ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

    August 7, 2026

    महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंची राशि

    August 7, 2026

    विधवा पड़ोसन के घर मिला पति तो भड़की पत्नी, धक्का देने के बाद पत्थर से टकराया सिर; मौत

    August 7, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.