कोरबा : भारतमाला के निर्माणाधीन उरगा -बिलासपुर मार्ग में असामाजिक तत्वों का आतंक जारी है। एनएचएआई (NHAI) का टोल भले ही अभी चालू नहीं हुआ हो लेकिन इस मार्ग से सुगमता से कम समयावधि में बिलासपुर – रायपुर जाने वाले वाहन चालकों को दबंगों टेरर टैक्स जरूर देना पड़ रहा है।
CG – शादी में परोसी गई आइसक्रीम में निकली छिपकली, मेहमानों में मची अफरा-तफरी
रविवार को तो हद ही हो गई ,दबंगों ने मृत मवेशियों को मार्ग पर रखकर वाहन चालकों से मनमाना वसूली की । एमपीनगर की पूर्व पार्षद आशा जायसवाल की पुत्री भी रायपुर जाते समय दबंगों की इन हरकतों से असहज ,परेशान रहीं ।
रेलवे यात्रियों को बड़ी राहत: चांपा का नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य टला, रद्द ट्रेनें फिर होंगी बहाल
इस टेरर टैक्स का वीडियो संदेश जारी कर मार्ग में हो रहे इस लूट एवं संभावित अप्रिय घटनाओं से आमजनमानस को महफूज रखने पुलिस -प्रशासन के जिम्मदार अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। इससे पूर्व भी वाहनचालकों से अवैध वसूली की घटनाओं के वीडियो फोटोग्राफ्स सोशल मीडिया में वायरल हो चुका है । जिससे सुरक्षा निगरानी व्यवस्थाओं पर भी जमकर बवाल सवाल उठे थे।


