सुकमा जिले के एर्राबोर क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान आइसक्रीम में छिपकली मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार समारोह में आंध्र प्रदेश से पहुंचे कुछ विक्रेता आइसक्रीम बेच रहे थे। इसी दौरान एक आइसक्रीम में छिपकली दिखाई देने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
रेलवे यात्रियों को बड़ी राहत: चांपा का नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य टला, रद्द ट्रेनें फिर होंगी बहाल
घटना के बाद समारोह में मौजूद लोगों ने तत्काल आइसक्रीम खाना बंद कर दिया और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि मामले को लेकर कुछ देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। इधर, घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आइसक्रीम के भीतर छिपकली दिखाई दे रही है।
भारतमाला सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने मचाया कहर, 7 बैलों को रौंदा, 5 की दर्दनाक मौत
वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। स्थानीय लोगों ने खाद्य सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन से खाद्य पदार्थों की जांच और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।


