कोरबा के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के रलिया गांव में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना गुरुवार सुबह सामने आई जब परिजनों ने उन्हें घर पर मृत पाया। गांव में सन्नाटा पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान सालिकराम (50 वर्ष, निवासी रलिया) के रूप में हुई है। वह खेती-किसानी का काम करते थे। परिजनों ने बताया कि बुधवार रात सभी ने साथ खाना खाया था।
पत्नी को कहा “I Love You”, साले को आया गुस्सा! जीजा की कर दी जमकर पिटाई; जानिये पूरा मामला
गुरुवार सुबह सालिकराम अपने घर के आंगन में मृत अवस्था में मिले। घबराए परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने जिला अस्पताल चौकी पुलिस को सूचना दी।
जनपद CEO के तबादले पर बवाल, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत सदस्यों ने सुशासन तिहार का किया बहिष्कार
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों का बयान भी दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। परिजनों को यह कदम उठाने का कारण समझ नहीं आ रहा, और परिवार में कोई विवाद भी नहीं था।


