कोरबा। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर बस्ती मुख्य मार्ग स्थित एक मकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में घर के आंगन में खड़ी ऑटो और दुपहिया वाहन आ गए, जो देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगे। वहीं आगजनी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, मकान के आंगन में लगे इलेक्ट्रिक बोर्ड में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग भड़क गई।
कटघोरा चोरी कांड का खुलासा: 2 के बाद 4 और आरोपी गिरफ्तार, सोना-नकदी बरामद
आग तेजी से फैलते हुए वहां खड़ी ऑटो और बाइक तक पहुंच गई। घटना के समय घर के सदस्य अपने-अपने कमरों में मौजूद थे, लेकिन शुरुआत में उन्हें आग लगने की जानकारी नहीं मिल सकी। जैसे ही आग की लपटें बढ़ीं, घर में मौजूद लोग बाहर भागकर अपनी जान बचाए।
ब्रेकअप का बदला! कोरबा में ड्यूटी पर जा रही युवती पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मकान लोचन सोनी का है, जो घर के पास ही साइकिल दुकान संचालित करते हैं और ऑटो भी चलाते हैं। आगजनी की इस घटना में उन्हें भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है।


