उदयपुर। जिले के झाड़ोल क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 55 वर्षीय रेखा कालबेलिया ने बुधवार को अपने 17वें बच्चे को जन्म दिया है। खास बात यह रही कि नवजात बेटी को देखने और बधाई देने अस्पताल में परिवार के पोते-पोती और दोहिते भी पहुंचे। यह नजारा देखने अस्पताल में मौजूद अन्य मरीज और परिजन भी हैरान रह गए।
28 August Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल …
झाड़ोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर रोशन दरांगी ने बताया कि महिला ने शुरुआत में बताया था कि यह उनका चौथा बच्चा है, लेकिन बाद में पता चला कि वे अब तक 16 बच्चों को जन्म दे चुकी हैं। इनमें से 5 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि वर्तमान में 11 संतानें जीवित हैं। डॉक्टर ने कहा कि बिना पूरी हिस्ट्री बताए यह डिलीवरी हाई रिस्क हो सकती थी। अस्पताल प्रबंधन ने महिला और उनके पति को नसबंदी के लिए काउंसलिंग की है।
कर्ज लेकर की बच्चों की शादी
रेखा के पति कवराराम कालबेलिया (55), जो कबाड़ का काम करते हैं, ने बताया कि अब तक उनके 7 बेटे और 4 बेटियां थीं। 4 बेटे और 1 बेटी जन्म के बाद ही गुजर गए। अब एक और बेटी के जन्म से परिवार में कुल 12 संतानें हो चुकी हैं। इनमें से कई बच्चों की शादी भी हो चुकी है और उनके खुद के भी बच्चे हैं।
कवराराम ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। बच्चों की शादी ब्याज पर कर्ज लेकर करनी पड़ी। परिवार का कोई भी सदस्य अब तक स्कूल नहीं गया है।


