कोरबा के बांगो थाना क्षेत्र में एक 11 वर्षीय मासूम के साथ पड़ोस के व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना का विवरण यह घटना तब हुई जब मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोसी बुधराम मरकाम (42 वर्ष) उसे लकड़ी बीनने के बहाने पास की झाड़ियों में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने-चिल्लाने पर वह घर भागी और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
रायगढ़ कार्बन प्लांट विस्फोट: सुरक्षा लापरवाही पर दो कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज
पीड़िता का इलाज और ग्रामीण आक्रोश
मासूम बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आरोपी का पीड़ित परिवार से आना-जाना था और संबंध अच्छे बताए जा रहे थे, जिससे इस वारदात ने सभी को झकझोर दिया है।
सड़क पर हाथियों की दहशत! रायगढ़ में वन विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील
जन जागरूकता अभियान
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि मासूम को लकड़ी बिनने के बहाने ले जाकर दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जिस पर मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की गई है और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिले भर के स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बच्चों को ‘गुड टच, बैड टच’ और आत्मरक्षा के बारे में सिखाया जा रहा है। साथ ही, गांवों में सभाएं आयोजित कर लोगों को इस तरह की घटनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके।


