Close Menu
    What's Hot

    कोरबा में देर रात बवाल – निहारिका घंटाघर के पास कपड़ा दुकान के सामने जमकर मारपीट, पुरानी रंजिश बनी वजह

    March 23, 2026

    आमाघाट अफीम खेती केस में कार्रवाई तेज: पुलिस ने झारखंड से एक और आरोपी को दबोचा

    March 23, 2026

    कोरबा में बवाल: गो-तस्करी की आशंका पर जमकर विवाद, पशु क्रूरता और मारपीट का केस दर्ज

    March 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोरबा में देर रात बवाल – निहारिका घंटाघर के पास कपड़ा दुकान के सामने जमकर मारपीट, पुरानी रंजिश बनी वजह
    • आमाघाट अफीम खेती केस में कार्रवाई तेज: पुलिस ने झारखंड से एक और आरोपी को दबोचा
    • कोरबा में बवाल: गो-तस्करी की आशंका पर जमकर विवाद, पशु क्रूरता और मारपीट का केस दर्ज
    • जांजगीर में फायरिंग से हड़कंप: रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने युवक को मारी गोली, आरोपी और भाई गिरफ्तार
    • नेशनल पार्क में लकड़बग्घे की मौत: इलाज के अभाव में तोड़ा दम, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप
    • सड़क चौड़ीकरण के खिलाफ उबाल: बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे, जोरदार विरोध प्रदर्शन
    • हादसे से मचा हड़कंप: XUV कार में अचानक लगी आग, दूल्हा-दुल्हन सहित 7 ने कूदकर बचाई जान
    • CG Crime: मैट्रिमोनी ऐप पर शादी का झांसा, लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»CG में 1 अप्रैल से सख्त नियम: शादी-पार्टी में 100 मेहमान पर 3 दिन पहले देनी होगी सूचना, वरना लगेगा जुर्माना
    CHHATTISGARH

    CG में 1 अप्रैल से सख्त नियम: शादी-पार्टी में 100 मेहमान पर 3 दिन पहले देनी होगी सूचना, वरना लगेगा जुर्माना

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactMarch 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक 1 अप्रैल से नई सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी लागू हो जाएगी। अब शादी-पार्टी या कोई भी आयोजन में 100 मेहमान बुलाने पर 3 दिन पहले निगम को सूचना देनी होगी। नया कानून न केवल आम नागरिकों को सचेत करेगा बल्कि स्थानीय निकायों नगर निगम, नगर पालिका की जवाबदेही भी तय करेगा।

    सैप्टिक टैंक कांड में बड़ा मोड़: रामकृष्ण अस्पताल केस में अब एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्रवाई

    नए नियमों में सबसे कड़ा प्रावधान ‘ऑन द स्पॉट फाइन’ का है। यह जुर्माना स्थानीय निकाय उपनियम के अनुसार तय होगा, जो 500 रुपए से 50 हजार तक हो सकता है। नई ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम 2026 एक अप्रैल से देशभर में लागू हो जाएगा। केंद्र सरकार ने जनवरी 2026 में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अंतर्गत इन नियमों को अधिसूचित किया है, जो 2016 के पुराने नियमों की जगह लेंगे। ये नियम स्वच्छ भारत अभियान को मजबूती देने कचरे के स्रोत पर ही पृथक्करण को अनिवार्य बनाने और लैंडफिल पर निर्भरता कम करने पर केंद्रित हैं।

    छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत में अब अपशिष्ट प्रबंधन की परिभाषा और जिम्मेदारियां सख्त हो गई हैं। नए नियमों में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव चार-धारा वाला पृथक्करण है। घरों, संस्थानों और व्यावसायिक स्थानों पर कचरा अब चार अलग-अलग बाल्टियों में फेंकना अनिवार्य होगा।

    तेज रफ्तार पिकअप पलटी, 2 महिलाओं की दर्दनाक मौत, कई लोग घायल

    गीला कचरा –रसोई का कचरा, भोजन अवशेष, फल-सब्जियों के छिलके आदि, इसे कंपोस्ट या बायोमेथेनेशन के लिए भेजा जाएगा।

    सूखा कचरा – प्लास्टिक, कागज, धातु, कांच आदि। इसे रिसाइक्लिंग के लिए मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी में भेजा जाएगा।

    सैनिटरी कचरा – इस्तेमाल किए डायपर, नैपकिन, टैम्पोन आदि. इन्हें सुरक्षित रूप से लपेटकर अलग रखना होगा।

    विशेष देखभाल कचरा- बल्ब, बैटरी, दवाइयां, पेंट के डिब्बे आदि. इन्हें केवल अधिकृत एजेंसियों को सौंपा जाएगा।

    यदि मिश्रित कचरा दिया गया तो संग्रहण वाहन इसे नहीं उठाएंगे और स्थानीय निकाय ऑन द स्पॉट फाइन लगा सकेंगे, जो 500 से 50,000 रुपये तक हो सकता है।

    शादी, जन्मदिन, पार्टी या किसी भी निजी, सार्वजनिक आयोजन में यदि 100 से अधिक मेहमान शामिल हो रहे हैं तो आयोजक को आयोजन के कम से कम तीन कार्य दिवस पहले स्थानीय नगर निगम या पालिका को लिखित सूचना देनी होगी। यह कदम अचानक उत्पन्न होने वाले भारी कचरे के निपटान की पूर्व तैयारी के लिए है। आयोजक की जिम्मेदारी होगी कि आयोजन जीरो-वेस्ट रहेयानी कचरा स्रोत पर अलग किया जाए और कोई गंदगी न फैले। सूचना न देने या साइट पर गंदगी मिलने पर भारी जुर्माना लगेगा।

    सड़क किनारे चाट, पकौड़े, सब्जी आदि बेचने वाले वेंडर अब काम खत्म होने पर कचरा वहीं नहीं छोड़ सकेंगे। हर वेंडर को अपने पास डस्टबिन रखना अनिवार्य होगा और जमा कचरा निगम के निर्धारित डिपो या वाहन में ही डालना होगा।

    प्रमुख बदलाव

    बल्क वेस्ट जनरेटर- जैसे बड़े आवासीय सोसाइटी, होटल, विश्वविद्यालय, अस्पताल आदि पर अतिरिक्त जिम्मेदारी. वे स्रोत पर ही कचरा प्रोसेस करेंगे।

    कचरा बीनने वालों को पंजीकृत कर पहचान पत्र और वर्दी दी जाएगी ताकि वे औपचारिक सिस्टम का हिस्सा बनें।

    लैंडफिल पर केवल गैर-रिकवरी योग्य कचरा ही जाएगा रिसाइक्लिंग, रीयूज और रिकवरी को प्राथमिकता।

    कंपनियां सैनिटरी वेस्ट जैसे नैपकिन के लिए एक्सटेंडेड प्रोड्यूसर रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत जिम्मेदार होंगी।

    डिजिटल ट्रैकिंग और सेंट्रलाइज्ड पोर्टल से कचरे की निगरानी होगी

    2016 के नियमों में पृथक्करण की स्पष्टता कम थी और कार्यान्वयन में कमी रही, लेकिन 2026 के नियम अधिक तकनीकी, सख्त और सर्कुलर इकोनॉमी पर आधारित हैं। स्थानीय निकायों को अब इन नियमों को प्रभावी ढंग से लागू करने की चुनौती है, खासकर छत्तीसगढ़ के 193 नगरीय निकायों में जहां पुराने नियम भी पूरी तरह लागू नहीं हो पाए। नागरिकों से अपील है कि 1 अप्रैल से पहले घरों में चार बाल्टियां व्यवस्थित करें और नए नियमों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि स्वच्छ और हरित भारत का लक्ष्य हासिल हो सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleसैप्टिक टैंक कांड में बड़ा मोड़: रामकृष्ण अस्पताल केस में अब एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्रवाई
    Next Article CG Crime: मैट्रिमोनी ऐप पर शादी का झांसा, लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    कोरबा में देर रात बवाल – निहारिका घंटाघर के पास कपड़ा दुकान के सामने जमकर मारपीट, पुरानी रंजिश बनी वजह

    March 23, 2026

    आमाघाट अफीम खेती केस में कार्रवाई तेज: पुलिस ने झारखंड से एक और आरोपी को दबोचा

    March 23, 2026

    कोरबा में बवाल: गो-तस्करी की आशंका पर जमकर विवाद, पशु क्रूरता और मारपीट का केस दर्ज

    March 23, 2026
    Top Posts

    जांजगीर में फायरिंग से हड़कंप: रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने युवक को मारी गोली, आरोपी और भाई गिरफ्तार

    March 23, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    कोरबा में देर रात बवाल – निहारिका घंटाघर के पास कपड़ा दुकान के सामने जमकर मारपीट, पुरानी रंजिश बनी वजह

    By Industrial ImpactMarch 23, 2026

    कोरबा : कोरबा में निहारिका घंटाघर के पास स्थित एक कपड़ा दुकान के सामने देर रात मारपीट…

    आमाघाट अफीम खेती केस में कार्रवाई तेज: पुलिस ने झारखंड से एक और आरोपी को दबोचा

    March 23, 2026

    कोरबा में बवाल: गो-तस्करी की आशंका पर जमकर विवाद, पशु क्रूरता और मारपीट का केस दर्ज

    March 23, 2026

    जांजगीर में फायरिंग से हड़कंप: रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने युवक को मारी गोली, आरोपी और भाई गिरफ्तार

    March 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    कोरबा में देर रात बवाल – निहारिका घंटाघर के पास कपड़ा दुकान के सामने जमकर मारपीट, पुरानी रंजिश बनी वजह

    March 23, 2026

    आमाघाट अफीम खेती केस में कार्रवाई तेज: पुलिस ने झारखंड से एक और आरोपी को दबोचा

    March 23, 2026

    कोरबा में बवाल: गो-तस्करी की आशंका पर जमकर विवाद, पशु क्रूरता और मारपीट का केस दर्ज

    March 23, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.