नई दिल्ली, 24 सितंबर 2025 — भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए हाई-वोल्टेज मुकाबले के बाद अब मैदान के बाहर भी तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) में पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों — साहिबजादा फारहान और हारिस रऊफ — के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है।
रायगढ़ में बकाया बिजली बिल 278 करोड़ रुपये, नोटिस के बाद विभाग करेगा सख्त कार्रवाई
शिकायत में आरोप है कि साहिबजादा फारहान ने विकेट लेने के बाद कथित तौर पर “गन शॉट” जैसा जश्न मनाया, जो खेल भावना के खिलाफ माना जा रहा है। वहीं, तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने एक विकेट लेने के बाद आसमान की ओर इशारा करते हुए ऐसा संकेत दिया जैसे वह एक फाइटर जेट गिरा रहे हों। यह इशारा भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान से जुड़ी 2019 की घटना की याद दिलाता है, जिसे भारत में अत्यंत संवेदनशील मुद्दा माना जाता है।
25 September Horoscope : इस राशि के जातकों के लिए धन-वृद्धि के बन रहे हैं योग, जानिए अपना राशिफल …


