सूरजपुर : एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी सिहर उठेंगे। बेरहम मां ने अपने ही दुधमुंहे बच्चे को जमीन पर पटक कर मौत की नींद सुला दिया। मासूम का कसूर इतना था कि वो लगातार रो रहा था। इस बात से गुस्साई मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को जमीन पर पटक दिया।
430 पदों के लिए लंबी प्रक्रिया पूरी: छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला परिचारक भर्ती-2023 की अंतिम चयन सूची जारी
घटना में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। दरअसल, यह घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जयपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त महिला अपने घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान चार माह का मासूम लगातार रो-रहा था। बच्चे की रोने की आवाज से गुस्साई मां ने बच्चे को बिस्तर से उठाया और सीधे जमीन पर पटक मारा।
कोरबा में बड़ा हादसा: मेडिकल कॉलेज साइट पर ट्रेलर पलटा, युवक की दर्दनाक मौत
इस घटना में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। परिजन बच्चे को मृत देख चीखने-चील्लाने लगे। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को पकड़ा गया।


