रायपुर : महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त का भुगतान कर दिया गया है। योजना का लाभ लेने वाली महिलाएं अपनी भुगतान स्थिति ऑनलाइन भी देख सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करें। यहां लाभार्थी नंबर (Beneficiary Code) या मोबाइल नंबर दर्ज करें। फिर कैप्चा कोड भरकर Submit करें। इसके बाद आवेदन और भुगतान से जुड़ी पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
ओवररेट पर शराब बिक्री मामला: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो उप निरीक्षक निलंबित
मार्च 2024 से लागू है योजना – महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से पूरे छत्तीसगढ़ में लागू है। योजना के तहत 21 वर्ष या उससे अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है।


