कोरबा जिले में बजाज फाइनेंस से जुड़े एक कर्मचारी पर ग्राहकों से लोन की किस्त और खाता बंद कराने के नाम पर रकम अपने निजी खाते में जमा कराने और कंपनी के लोन खाते में राशि जमा नहीं करने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। जिले में अब तक ऐसे तीन मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें शिकायतकर्ताओं ने करीब 10 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने अलग-अलग शिकायतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामले में बालको क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि बजाज फाइनेंस कर्मचारी के तौर पर काम करने वाले शशांक सिंह ने लोन की किस्त और खाता बंद कराने के नाम पर उससे करीब दो लाख रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। आरोप है कि रकम लेने के बावजूद उसने यह पैसा संबंधित लोन खाते में जमा नहीं कराया। शिकायत के आधार पर बालको पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।
Trending
- रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में हड़कंप! गायनिक वार्ड के बाथरूम के बाहर फंदे से लटका मिला मरीज का शव
- कोरबा में लोन बंद कराने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, बजाज फाइनेंस कर्मचारी पर कई केस दर्ज
- शराब के नशे में पत्नी-बेटे को डांटना पड़ा भारी, रस्सी से गला घोंटकर की पति की हत्या; मां-बेटे को उम्रकैद
- CG – रेप के आरोपी कैफे संचालक को लोगों ने पहनाई जूतों की माला, पीटते हुए थाने लेकर पहुंचे
- छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 40 साल से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाएं भी होंगी महतारी वंदन योजना में शामिल
- CG-TET 2024: फाइनल आंसर-की से हटे सवालों पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सभी याचिकाएं खारिज
- रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत
- बिलासपुर में ऑटो चालक की हत्या, शराब भट्ठी परिसर में धारदार हथियार से गले पर किया हमला


